आरोपी गिरफ्तार

महिला से छेड़खानी के आरोपी को पुसौर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया रिमांड पर

06 नवंबर, रायगढ़ पुसौर पुलिस ने महिला से छेड़खानी के आरोप में फरार आरोपी अर्जुन भोय (30 वर्ष) को गिरफ्तार कर आज रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी पर 03 नवंबर की सुबह एक महिला के साथ अश्लील हरकतें करने और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप है। 05 नवंबर को पीड़िता ने थाना पुसौर में अर्जुन भोय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि 03 नवंबर को सुबह करीब 10:30 बजे वह अपने घर के पास स्थित सार्वजनिक बोर से पानी लेने गई थी। लौटते समय अर्जुन भोय ने उसके प्रति अश्लील टिप्पणियां कीं और आपत्तिजनक इशारे किए। महिला ने अर्जुन को यह चेतावनी दी कि वह इस बारे में अपने पति को बताएगी, जिसके बाद अर्जुन वहां से भाग गया। इस घटना के बाद महिला ने अपने परिवार को पूरी जानकारी दी और पुसौर थाने में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुसौर थाना में अपराध क्रमांक 262/2024 के तहत धारा 75(2), 75(3) बी.एन.एस. के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर महिला सुरक्षा के प्रति तत्परता दिखाते हुए आरोपी की तलाश शुरू की गई। आरोपी लगातार फरार चल रहा था, लेकिन आज थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रोहित बंजारे के नेतृत्व में मुखबिर से मिली सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया और कानूनी कार्रवाई के तहत रिमांड पर भेजा गया।

Latest news
होली त्यौहार को लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अलर्ट मोड पर , इमरजेंसी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध अंशकालीन व्याख्याता के लिए 27 मार्च तक मंगाए गए आवेदन विधायक निवास में होली मिलन समारोह का आयोजन 14 मार्च होली पर्व पर शुष्क दिवस घोषित सपनाई नहर से पानी छोड़ने जल संसाधन विभाग को कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश,मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर जा... कलेक्टर कार्तिकेया गोयल की अध्यक्षता में डीएमएफ शासी परिषद की हुई बैठक,वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु सेक...  जामगांव रेल्वे ट्रैक पर मिले युवक के शव मामले में अवैध संबंध के कारण हत्या का खुलासा, साथी ड्रायवर ... रायगढ़ पुलिस की म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले इंटर स्टेट गैंग पर बड़ी कार्यवाही,पश्चिम बंगाल में रे... अवैध शराब पर कार्यवाही: चक्रधरनगर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई अवैध शराब के खिलाफ तीन गिरफ्तार, 52 ली... हर्बल गुलाल विक्रय कर स्व-सहायता समूह की महिलाएं हो रही आर्थिक रूप से सशक्त,एडीएम सुश्री संतन देवी ज...