Uncategorized

कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य एवम पूर्व कांग्रेस विधायक प्रकाश नायक के भाई कैलाश नायक ने किया भाजपा प्रवेश

कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य एवम पूर्व कांग्रेस विधायक प्रकाश नायक के भाई कैलाश नायक ने किया भाजपा प्रवेश

वित्त मंत्री श्री चौधरी के समक्ष प्रवेश कर मोदीजी के नेतृत्व पर जताया विश्वास

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं का पार्टी से लगातार मोहभंग हो रहा है। इसी कड़ी में रायगढ़ के कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य एवम पूर्व कांग्रेस विधायक के छोटे भाई एवम पूर्व सिंचाई मंत्री स्वर्गीय डॉक्टर शक्रजीत नायक के बेटे कैलाश नायक ने
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नीति-रीति से प्रभावित होकर रायगढ़ विधायक एवम मंत्री ओपी चौधरी के समक्ष भाजपा प्रवेश कर लिया है। छत्तीसगढ़ के वित्त एवं आवास-पर्यावरण मंत्री श्री ओपी चौधरी के समक्ष कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक, रायगढ़ के पूर्व विधायक के प्रतिनिधि हुकुम चंद अग्रवाल सहित महावीर अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, योगेन्द्र अग्रवाल, टिंकू अग्रवाल ने मोदी जी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए भाजपा में प्रवेश किया।
कांग्रेस नेताओं ने सनातन धर्म की रक्षा और मोदी जी के विकसित भारत के निर्माण के संकल्प में अपनी भागीदारी निभाने के लिए भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया। सभी ने छत्तीसगढ़ के लोकसभा चुनाव में राज्य की 11-11 सीटें मोदी जी की झोली में डालकर उनको मजबूत करने का भरोसा दिलाया है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने सभी को भगवा गमछा पहनाकर स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि पंचायत प्रतिनिधियों सहित अन्य नेताओं के भाजपा में शामिल होने से विकसित भारत की परिकल्पना का सपना साकार होगा। उन्होंने रायगढ़ सहित प्रदेश की सभी 11 सीटों पर कमल खिलाने की अपील की है। इस दौरान ब्रृजेश अग्रवाल , आशुतोष अग्रवाल भी मौजूद रहे। ओपी चौधरी की बड़ी जीत एवम उनके वित्त मंत्री के बाद जिले का राजनैतिक समीकरण तेजी से बदल रहा है। ओपी चौधरी के व्यक्तित्व से प्रभावित होकर जिले में लगातार भाजपा प्रवेश जारी है।

Latest news
संगीत सम्राट महाराज चक्रधर सिंह ने शास्त्रीय कला संगीत को दी विश्व में नई पहचान: मुख्यमंत्री  विष्णु... मुख्यमंत्री ने कहा शिक्षा के बिना जीवन अधूरा....मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में प्रयास... छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय अच्छा काम कर रहे हैं – हेमामालिनी छात्रावास अधीक्षक परीक्षा 15 सितम्बर को...जिले में बनाये गये हैं 139 परीक्षा केंद्र छात्रों के लिये ... मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे प्रयास आवासीय विद्यालय का उद्घाटन...जिले में शास.प्रयास आवासीय... चार दिवसीय रामलीला, श्रीराम शोभायात्रा मुख्य आकर्षण...चक्रधरनगर चौक में 37 वें दुर्गोत्सव का होगा भव... ###चक्रधर समारोह 2024###   11 एवं 12 सितम्बर को कुश्ती तथा 13 से 15 सितम्बर को कबड्डी प्रत... पदोन्नति : रायगढ़ के तीन सहायक उप निरीक्षकों की पदोन्नति, पुलिस अधीक्षक ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं कुटुंब प्रबोधन गतिविधि के तत्वाधान में नंद बाग में कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतरी के लिए बनाएं कार्ययोजना-वित्त मंत्री  ओ.पी.चौधरी...नाईट शिफ्ट में कार्...