Uncategorized

मुख्यमंत्री की पत्नी कौशल्या साय ने भाजपा नेता हेमचंद्र गुप्ता की बेटी की शादी में की शिरकत नवदंपति को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी


मुख्यमंत्री की पत्नी कौशल्या साय ने भाजपा नेता हेमचंद्र गुप्ता की बेटी की शादी में की शिरकत नवदंपति को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी

रायगढ़।ग्राम जकेला के वरिष्ठ भाजपा नेता श्री हेमचंद गुप्ता की सुपुत्री एवं युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष ओमकार गुप्ता की बहन हेमंद्री गुप्ता जी की वैवाहिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या
विष्णु देव साय जी एवं रायगढ़ के पूर्व विधायक विजय अग्रवाल सम्मिलित हुए।

शादी समारोह कार्यक्रम पुसौर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय जी ने हेमंद्री गुप्ता को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर शादी की सभी रस्में में शामिल होकर श्रीमती कौशल्या साय ने परिवार के सभी सदस्यों से मुलाकात कर शादी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

वही शादी समारोह में शामिल होकर रायगढ़ के पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने वर एवं वधु को आशीर्वाद दिए व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की !
इस मौके पर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष
मोहित सतपथी, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के पुत्र पावन अग्रवाल, सत्येंद्र ठाकुर, रामपुकार सिंह ठाकुर , मुक्तेश्वर पंडा, श्रीमती पूनम सोलंकी,खेमराज नायक सहित
कुटंबीजनों, पारिवारिक
मित्रों व रिश्तेदारों समेत राजनीतिक,
सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, पत्रकारों
ने विवाह समारोह में शिरकत कर नव दंपत्ति
को बधाई देते हुए दोनों के सुखमय वैवाहिक
जीवन की कामना की।





Latest news
संगीत सम्राट महाराज चक्रधर सिंह ने शास्त्रीय कला संगीत को दी विश्व में नई पहचान: मुख्यमंत्री  विष्णु... मुख्यमंत्री ने कहा शिक्षा के बिना जीवन अधूरा....मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में प्रयास... छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय अच्छा काम कर रहे हैं – हेमामालिनी छात्रावास अधीक्षक परीक्षा 15 सितम्बर को...जिले में बनाये गये हैं 139 परीक्षा केंद्र छात्रों के लिये ... मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे प्रयास आवासीय विद्यालय का उद्घाटन...जिले में शास.प्रयास आवासीय... चार दिवसीय रामलीला, श्रीराम शोभायात्रा मुख्य आकर्षण...चक्रधरनगर चौक में 37 वें दुर्गोत्सव का होगा भव... ###चक्रधर समारोह 2024###   11 एवं 12 सितम्बर को कुश्ती तथा 13 से 15 सितम्बर को कबड्डी प्रत... पदोन्नति : रायगढ़ के तीन सहायक उप निरीक्षकों की पदोन्नति, पुलिस अधीक्षक ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं कुटुंब प्रबोधन गतिविधि के तत्वाधान में नंद बाग में कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतरी के लिए बनाएं कार्ययोजना-वित्त मंत्री  ओ.पी.चौधरी...नाईट शिफ्ट में कार्...