Uncategorized

दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र पर रैंप और व्हील चेयर की रहेगी व्यवस्थ

लोकसभा निर्वाचन-2024

मतदान केन्द्रों पर रहेगी सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध

दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र पर रैंप और व्हील चेयर की रहेगी व्यवस्थ

रायगढ़, 6 मई 2024/ लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत रायगढ़ संसदीय क्षेत्र के लिए कल 7 मई को मतदान होगा। मतदान का समय प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में सभी मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सभी मतदान केंद्रों पर पुरुष एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय, पेयजल, पोलिंग वांलेंटियर, हेल्प डेस्क, दिव्यांगों के लिए रैंप, वोटर फैसिलेशन सेंटर, साइनेज आदि सहित प्रकाश की भी समुचित व्यवस्था होगी।
दिव्यांग एवं वृद्धजनों के लिए मतदान केन्द्र पर रहेगी आवश्यक सुविधाएं
7 मई मतदान के लिए सभी मतदान केन्द्रों में दिव्यांगों एवं वृद्धजनों के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी। इस कड़ी में मतदान केंद्रों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप, व्हील चेयर, परिवहन सुविधा समेत कई व्यवस्थाएं की जा रही हैं। साथ ही प्रत्येक पोलिंग बूथ पर पेयजल, धूप से बचने के लिए शेड, मेडिकल किट, शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसी तरह दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान केंद्र तक लाने व पहुंचाने के लिए नि:शुल्क परिवहन उपलब्ध कराई जाएगी।

Latest news
संगीत सम्राट महाराज चक्रधर सिंह ने शास्त्रीय कला संगीत को दी विश्व में नई पहचान: मुख्यमंत्री  विष्णु... मुख्यमंत्री ने कहा शिक्षा के बिना जीवन अधूरा....मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में प्रयास... छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय अच्छा काम कर रहे हैं – हेमामालिनी छात्रावास अधीक्षक परीक्षा 15 सितम्बर को...जिले में बनाये गये हैं 139 परीक्षा केंद्र छात्रों के लिये ... मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे प्रयास आवासीय विद्यालय का उद्घाटन...जिले में शास.प्रयास आवासीय... चार दिवसीय रामलीला, श्रीराम शोभायात्रा मुख्य आकर्षण...चक्रधरनगर चौक में 37 वें दुर्गोत्सव का होगा भव... ###चक्रधर समारोह 2024###   11 एवं 12 सितम्बर को कुश्ती तथा 13 से 15 सितम्बर को कबड्डी प्रत... पदोन्नति : रायगढ़ के तीन सहायक उप निरीक्षकों की पदोन्नति, पुलिस अधीक्षक ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं कुटुंब प्रबोधन गतिविधि के तत्वाधान में नंद बाग में कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतरी के लिए बनाएं कार्ययोजना-वित्त मंत्री  ओ.पी.चौधरी...नाईट शिफ्ट में कार्...