Uncategorized

21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 20 मई से…..इच्छुक खिलाड़ी खेल एवं युवा कल्याण विभाग में करा सकते है पंजीयन

21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 20 मई से

इच्छुक खिलाड़ी खेल एवं युवा कल्याण विभाग में करा सकते है पंजीयन

रायगढ़, 17 मई 2024/ जिला मुख्यालय रायगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का 21 दिवसीय आयोजन 20 मई से 9 जून 2024 के मध्य सुबह 6 से 8 बजे तक एवं सायं 5 से 7 बजे तक रायगढ़ स्टेडियम बोईरदादर में किया जाएगा। खेल प्रशिक्षण शिविर में बास्केट बाल, फुटबाल, ताइक्वांडो, वालीबॉल, तीरंदाजी, स्कैटिंग एवं क्रिकेट खेल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। खेल प्रशिक्षण शिविर केवल जूनियर और सब जूनियर वर्ग के खिलाडय़ों के लिए होगा। खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण, खेल संघ, वरिष्ठ खिलाड़ी एवं व्यायाम शिक्षकों के माध्यम से दिया जाएगा।
ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने हेतु इच्छुक खिलाड़ी कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण, रायगढ़ में अपना पंजीयन करा सकते है। पंजीयन संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 97707-52697 एवं 81091-38905 में संपर्क कर सकते है। प्रशिक्षण हेतु इच्छुक खिलाडिय़ों को खेल सामग्री एवं अन्य आवश्यक सामग्री तथा पानी बॉटल अपने साथ लाना होगा।

Latest news
संगीत सम्राट महाराज चक्रधर सिंह ने शास्त्रीय कला संगीत को दी विश्व में नई पहचान: मुख्यमंत्री  विष्णु... मुख्यमंत्री ने कहा शिक्षा के बिना जीवन अधूरा....मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में प्रयास... छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय अच्छा काम कर रहे हैं – हेमामालिनी छात्रावास अधीक्षक परीक्षा 15 सितम्बर को...जिले में बनाये गये हैं 139 परीक्षा केंद्र छात्रों के लिये ... मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे प्रयास आवासीय विद्यालय का उद्घाटन...जिले में शास.प्रयास आवासीय... चार दिवसीय रामलीला, श्रीराम शोभायात्रा मुख्य आकर्षण...चक्रधरनगर चौक में 37 वें दुर्गोत्सव का होगा भव... ###चक्रधर समारोह 2024###   11 एवं 12 सितम्बर को कुश्ती तथा 13 से 15 सितम्बर को कबड्डी प्रत... पदोन्नति : रायगढ़ के तीन सहायक उप निरीक्षकों की पदोन्नति, पुलिस अधीक्षक ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं कुटुंब प्रबोधन गतिविधि के तत्वाधान में नंद बाग में कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतरी के लिए बनाएं कार्ययोजना-वित्त मंत्री  ओ.पी.चौधरी...नाईट शिफ्ट में कार्...