Uncategorized

कलेक्टर  गोयल पहुंचे लैलूंगा, तालाब गहरीकरण कार्य का किया निरीक्षण

कलेक्टर  गोयल पहुंचे लैलूंगा, तालाब गहरीकरण कार्य का किया निरीक्षण

शासकीय उद्यान रोपणी कुंजारा का भी किया निरीक्षण

रायगढ़, 18 मई 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल आज विकासखण्ड लैलूंगा के दौरे पर पहुुंचे। यहां उन्होंने पाकरगांव के पंडरीतालाब में चल रहे तालाब गहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रमिकों से मजदूरी भुगतान के बारे में जानकारी ली, श्रमिकों ने बताया कि नियमित रूप से भुगतान मिल जाता है। कलेक्टर श्री गोयल ने उनसे यहां बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी जानकारी ली। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, डीएफओ रायगढ़ सुश्री स्टायलो मंडावी, डीएफओ धरमजयगढ़ श्री अभिषेक जोगावत भी साथ उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री गोयल लैलूंगा के शासकीय उद्यान रोपणी कुंजारा भी पहुंचे। जहां वर्तमान में 21 प्रकार की प्रजाति के आम फसल लगे हुए है। साथ ही यहां लीची फसल का भी उत्पादन किया गया है। कलेक्टर श्री गोयल ने पूरे उद्यान परिसर का मुआयना किया और आम फसल की बागवानी को देखकर उद्यान प्रबंधन की सराहना की। उन्होंने उद्यान में मिस्ट चैंबर एवं हार्डेनिंग चैंबर के मरम्मत हेतु प्राक्कलन तैयार कर जिला पंचायत को प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने वहां के स्टाप डेम को भी देखा। उक्त स्टाप डेम के पानी से पूरे उद्यान के पौधों को सिंचित किया जाता है। उन्होंने डेम के माध्यम से पानी की सप्लाई नियमित रूप से करते रहने की बात कही।

Latest news
संगीत सम्राट महाराज चक्रधर सिंह ने शास्त्रीय कला संगीत को दी विश्व में नई पहचान: मुख्यमंत्री  विष्णु... मुख्यमंत्री ने कहा शिक्षा के बिना जीवन अधूरा....मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में प्रयास... छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय अच्छा काम कर रहे हैं – हेमामालिनी छात्रावास अधीक्षक परीक्षा 15 सितम्बर को...जिले में बनाये गये हैं 139 परीक्षा केंद्र छात्रों के लिये ... मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे प्रयास आवासीय विद्यालय का उद्घाटन...जिले में शास.प्रयास आवासीय... चार दिवसीय रामलीला, श्रीराम शोभायात्रा मुख्य आकर्षण...चक्रधरनगर चौक में 37 वें दुर्गोत्सव का होगा भव... ###चक्रधर समारोह 2024###   11 एवं 12 सितम्बर को कुश्ती तथा 13 से 15 सितम्बर को कबड्डी प्रत... पदोन्नति : रायगढ़ के तीन सहायक उप निरीक्षकों की पदोन्नति, पुलिस अधीक्षक ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं कुटुंब प्रबोधन गतिविधि के तत्वाधान में नंद बाग में कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतरी के लिए बनाएं कार्ययोजना-वित्त मंत्री  ओ.पी.चौधरी...नाईट शिफ्ट में कार्...