भाजपा की गारंटी से किसान समृद्ध होंगे – गौतम अग्रवाल

भाजपा की गारंटी से किसान समृद्ध होंगे :- गौतम अग्रवाल
कोड़ातराई मंडल के ग्राम मल्दा में भाजपा के पक्ष में गौतम ने बांधी शमा
ओपी के पक्ष में धुआं धार प्रचार
रायगढ़ :- कोड़ातराई मंडल के ग्राम मल्दा में प्रचार के दौरान भाजपा नेता गौतम अग्रवाल ने कहा भाजपा की गारंटी से किसान समृद्ध होंगे। भाजपा प्रत्याशी ओपी के पक्ष में धुआं धार प्रचार करतें हुए युवा नेता ने कहा भाजपा ने किसानो के पक्ष में एतिहासिक फैसला लेते हुए न केवल दो सालो का बकाया एक मुश्त देने के वादा किया है बल्कि प्रति क्विंटल 3100 की दर से प्रति एकड़ 20क्विंटल धान खरीदने का फैसला लिया है।यह राशि किसानो को एक मुश्त मिलेगी जबकि कांग्रेस किसानो को किश्तों में भुगतान करेगी।गोबर खाद के नाम भी किसानो को भरमाने का काम कांग्रेस कर रही है। किसानो से गोबर खरीद कर उसमे मिट्टी मिलाकर खाद बनाकर दस रुपए किलो में बेचने का दबाव बनाया जा रहा है। पिछले पांच सालो के दौरान रायगढ़ विकास से अछूता रहा है।आम जनता कांग्रेस की वादाखिलाफी से परेशान हो गई है। गौतम अग्रवाल ने ओपी की जीत पर शिक्षा के क्षेत्र सुधार की गारंटी भी दी है। ओपी चौधरी जी को रायगढ़ विधानसभा से विधायक बनकर भारी बहुमत से जिताने हेतु हेतु घर-घर प्रचार प्रसार किया गया।भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, जांबाज कार्यकर्ता, ग्राम वासियों का उत्साह देखकर भाजपा की जीत को सुनिश्चित मानते हुए युवा नेता ने कहा रायगढ़ विधानसभा में कमल फूल खिलेगा और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार भारी बहुमत से बनेगी।