रायगढ़रायपुर

समूह जल प्रदाय योजना व सड़क निर्माण का जायजा लेने पहुंचेउप मुख्यमंत्री…. अरूण साव निर्माण कार्यों की प्रगति देखने स्थल निरीक्षण में पहुंचे..

सभी निर्माणाधीन कार्यों में गुणवत्ता व समय-सीमा में पूर्णता पर दिया विशेष जोर

रायगढ़, 25 जून 2024/ उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने आज अपने रायगढ़ प्रवास के दौरान रायगढ़ क्षेत्र के निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किए। इस दौरान उन्होंने जल जीवन मिशन अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड रायगढ़ द्वारा भेलवाटिकरा संबलपुरी समूह जल प्रदाय योजना के तहत निर्माणाधीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट तथा सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किए।
निर्माणधीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के संबंध में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव को ईई पीएचई ने बताया कि आस पास के 29 गांवो में जलापूर्ति की सुविधा प्रदान करने के लिए यह ट्रीटमेंट प्लांट तैयार किया जा रहा है। इसके लिए रॉ वॉटर केलो डैम से पानी लाकर उसका ट्रीटमेंट किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने उप मुख्यमंत्री श्री साव को वॉटर ट्रीटमेंट की कार्यविधि से अवगत करवाया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने निश्चित समय अवधि में कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिस पर अधिकारी द्वारा बताया गया कि आगामी मार्च तक काम पूरा करने की समय-सीमा तय की गई है। मौके पर उन्होंने केलो डैम के इंटेक वेल का का भी निरीक्षण किया, जहां से ट्रीटमेंट प्लांट में पानी सप्लाई किया जाएगा। ईई पीएचई ने बताया की इंटेक का बेस का कार्य पूर्ण हो चुका है। अब ऊपरी हिस्सों का काम शुरू किया जा रहा है।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने रायगढ़ पूंजीपथरा घरघोडा-धरमजयगढ़ मार्ग के निर्माण कार्यों निरीक्षण कर अन्य निर्माणाधीन कार्यों की जानकारी ली। ईई पीडब्ल्यूडी ने बताया कि रायगढ़ पूंजीपथरा घरघोड़ा-धरमजयगढ़ मार्ग में 56 कि.मी.का कार्य किया जा रहा है, कुछ स्थानों में निर्माण कार्य चल रहे है जो एक सप्ताह में पूर्ण हो जाएगा। इसी तरह खरसिया धरमजगढ़ मार्ग में 91 कि.मी. का कार्य किया जाना है। जो 42 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। जिस पर उप मुख्यमंत्री श्री साव ने जिले में चल रहे सभी कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने एवं सतत् फिल्ड निरीक्षण कर काम पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान श्री गुरूपाल भल्ला, श्री अरूणधर दीवान, श्री पंकज कंकरवाल, श्री आशीष ताम्रकार, श्री मंजूल दीक्षित, श्री प्रवीण त्रिवेदी, श्री अजेश अग्रवाल, श्री विनायक पटनायक, श्री महेश शुक्ला, श्री सतीश बेहरा, श्री रवि भगत, मुख्य अभियंता पीएचई बिलासपुर परिक्षेत्र श्री संजय सिंह, ईई पीएचई श्री परीक्षित चौधरी, ईई पीडब्लूडी श्री अमित कश्यप, एसडीओ पीडब्लूडी श्री मुरारी सिंह नायक सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest news
संगीत सम्राट महाराज चक्रधर सिंह ने शास्त्रीय कला संगीत को दी विश्व में नई पहचान: मुख्यमंत्री  विष्णु... मुख्यमंत्री ने कहा शिक्षा के बिना जीवन अधूरा....मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में प्रयास... छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय अच्छा काम कर रहे हैं – हेमामालिनी छात्रावास अधीक्षक परीक्षा 15 सितम्बर को...जिले में बनाये गये हैं 139 परीक्षा केंद्र छात्रों के लिये ... मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे प्रयास आवासीय विद्यालय का उद्घाटन...जिले में शास.प्रयास आवासीय... चार दिवसीय रामलीला, श्रीराम शोभायात्रा मुख्य आकर्षण...चक्रधरनगर चौक में 37 वें दुर्गोत्सव का होगा भव... ###चक्रधर समारोह 2024###   11 एवं 12 सितम्बर को कुश्ती तथा 13 से 15 सितम्बर को कबड्डी प्रत... पदोन्नति : रायगढ़ के तीन सहायक उप निरीक्षकों की पदोन्नति, पुलिस अधीक्षक ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं कुटुंब प्रबोधन गतिविधि के तत्वाधान में नंद बाग में कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतरी के लिए बनाएं कार्ययोजना-वित्त मंत्री  ओ.पी.चौधरी...नाईट शिफ्ट में कार्...