रायगढ़

वैवाहिक वर्षगांठ पर अनूठा आयोजन : नेवता भोज, प्रतिभा सम्मान और वृक्षारोपण का किया गया आयोजन, कलेक्टर कार्तिकेया गोयल हुए शामिल

रायगढ़ / वरिष्ठ पत्रकार शेषचरण गुप्त द्वारा अपने 25 वीं वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हेमसुन्दर गुप्त शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय, महापल्ली रायगढ़ में न्योता भोज, वृक्ष रोपण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कलेक्टर कार्तिकेया गोयल शामिल हुए। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने पत्रकार शेषचरण गुप्त एवं धर्मपत्नी श्रीमती पंकजिनी गुप्त को वैवाहिक वर्षगांठ की बधाई दी। आपको बता दे की न्योता भोज में लगभग 600 स्कूली बच्चों के साथ जनसामान्य शामिल हुए।

  • कलेक्टर गोयल ने बच्चों को पढ़ाई पर फोकस कर, सोशल मीडिया एवं टीवी से दूरी बनाने की दी सलाह

कलेक्टर गोयल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब हमारे देश के आर्थिक सेना है। अपनी सोच को हमेशा बड़ी रखे और पढ़ाई के क्षेत्र में योद्धा बने। आज तुम जो मेहनत करोगे उसी के आधार पर आपका भविष्य तय होगा। कलेक्टर गोयल ने कहा कि आपके पास सबसे कीमती और कम समय है जो केवल 25 साल तक है, इसी उम्र में आपको अपने भविष्य का निर्माण करना है। यह उम्र एक बार हाथ से निकल जायेगा तो फिर दोबारा नहीं मिलेगा। इसलिए समय को न गवाते हुए और निरंतर मेहनत कर आगे बढ़े। कलेक्टर गोयल ने बच्चों को कहा कि सोशल मीडिया एवं टीवी पर समय व्यर्थ न करते हुए पढ़ाई पर फोकस करें। उन्होंने कहा कि रेडियो सूनने के साथ ही न्यूज पेपर एवं करेंट अफेयर्स को नियमित रूप से पढ़े, जिससे आपका ज्ञानवर्धन होगा। आपके पास एक अच्छा स्कूल है, जहां पूरा संसाधन है एवं माता-पिता का सपोर्ट है तो उसका फायदा उठाये और पढ़ाई के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपने माता-पिता का सहयोग करते हुए देश-दुनिया में अपना नाम रोशन करें। कलेक्टर गोयल ने कहा कि आपको हमेशा ये सोचना होगा आपके पास क्या है, जो चीज है उस पर सकारात्मक के साथ आगे बढ़े। अपना लक्ष्य बड़ा बनाए, कोई भी कार्य मुश्किल नहीं है, बस आपको कड़ी मेहनत और लगन से कार्य करना है। उन्होंने कहा कि आपको भारतीय होने का गर्व होना चाहिए साथ ही आपको अपने माता-पिता का ऋण चुकाना है। जिसके लिए आपके पास सबसे बड़ी ताकत है शिक्षा, जिसकी बदौलत आप भारतीय होने का फर्ज निभाने के साथ ही माता-पिता की जिम्मेदारी भी उठा पायेंगे। शिक्षा सबसे सशक्त हथियार है, जिससे दुनिया को बदला जा सकता है। जरूरी नहीं है कि आप पढ़ाई करके सिर्फ सरकारी नौकरी ही करेंगे। आप एक अच्छे डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, सीए, उद्योगपति भी बन सकते है और इस तरह आप देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर सकते है।

  • टॉप टेन में बनाई जगह तो मिलेगा नगद पुरस्कार

वरिष्ठ पत्रकार शेष चरण गुप्त ने घोषणा की, की आने वाले समय में इस विद्यालय से कोई भी छात्र छात्राएं 10th – 12th में टॉप तेन में अगर जगह बनाएंगे तो शेष चरण गुप्त के तरफ से 10 हजार का नगद पुरस्कार दी जायगी। जो की बच्चों के पढ़ाई में मदद हो सकेगी।

  • देह दान की घोषणा कर बने देहदानी

वरिष्ठ पत्रकार शेष चरण गुप्त ने सावर्जनिक मंच के माध्यम से अपनी देह दान करने की भी घोषणा की। उनका कहना है की मेडिकल शिक्षा के लिए वे मरणोपरांत अपना देह दान करेंगे। ताकि मेडिकल शिक्षा में काम आ सके। आपको बता दे पुरे शरीर दान चिकित्सा छात्रों और शोधकर्ताओं को मानव शरीर को समझने में मदद करने और विज्ञान की उन्नति के लिए महत्वपूर्ण है।

  • स्कूल के प्रतिभाशाली बच्चों को कलेक्टर ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

अपने 25 वीं वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शेषचरण गुप्त के द्वारा हेमसुन्दर गुप्त शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय, महापल्ली के मुकेश चौहान 12 th {88%}, एवं लोकनाथ मेहर 10th {92.7%} ऋतू राणा 10th {91%} प्रतिभाशाली बच्चों को उनके उत्साहवर्धन के लिए मोमेंटो और दो हजार नगद राशि देकर कलेक्टर गोयल ने सम्मानित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

-कलेक्टर ने स्कूल परिसर का किया निरीक्षण

कलेक्टर गोयल ने हेमसुन्दर गुप्त शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय, महापल्ली परिसर में स्थित विभिन्न संकायों के लैब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लैब के उपकरणों के संबंध में जानकारी लेते हुए छात्रों की संख्या अनुरूप पर्याप्त मात्रा में उपकरणों की उपलब्धता की जानकारी ली। संबंधित शिक्षकों द्वारा बताया गया कि वर्तमान में पर्याप्त मात्रा में सभी विषयों के लैब उपकरण उपलब्ध है। इस दौरान उन्होंने लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया। वहां उपलब्ध पर्याप्त पुस्तकों की जानकारी ली एवं व्यवस्थित करने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों को आसानी से संबंधित बुक प्राप्त हो सके। इस दौरान उन्होंने हिंदी के साथ इंग्लिश न्यूज पेपर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर के पुराने स्कूल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इसे धरोहर के रूप में संजोने हेतु जिला प्रशासन द्वारा यथा संभव सहायता करने की बात कही।

  • इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या सुश्री जे.सुजाता राव ने किया। मौके पर महापल्ली सरपंच आनंद राम चौहान, भाजपा जिला मंत्री रत्थू गुप्ता, दशरथ गुप्त, टेकचंद गुप्त, डॉ.आशुतोष गुप्ता, टंकधर प्रधान, सुकलाल चौहान, श्रीमती भारती गुप्ता, पत्रकार नवीन शर्मा, पत्रकार पुनीराम रजक, पत्रकार भूपेन्द्र सिंह चौहान, पत्रकार संजय साहनी, पत्रकार संदीप सिंह, पत्रकार भीमसेन तिवारी, पत्रकार सुनील नामदेव, पत्रकार राजेश जैन, रिवेश पोडवार, पत्रकार नीरज तिवारी, अश्वनी पटेल, शैलेन्द्र साहू सहित जनसामान्य, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे एवं उनके पालक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन टीकाराम प्रधान ने किया एवं मंच संचालन सुश्री विनिता श्रीवास्तव ने किया।

Latest news
चक्रधर समारोह 2024 देखिए लाइव ...महुआ संवाद पर अवैध महुआ शराब बिक्री सूचना पर तमनार पुलिस की कार्रवाई : 12 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपित गिरफ्तार गुम किशोर बालिका दस्तयाब : बालिका को भगा ले जाने वाला आरोपित युवक पोक्सो एक्ट में गया जेल गणेश विसर्जन के दौरान हुई मारपीट में शामिल युवक व अपचारी बालक को पुसौर पुलिस ने लिया हिरासत में...हत... मारपीट मामले में जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्यवाही : आरोपी युवक को गैरजमानती धाराओं पर गिरफ्तार कर भे... 17 सितंबर को पुसौर मंडी प्रांगण में होगी कोलता समाज की नुआखाई भेंटघाट...ओडिसा विधायक सनत गढ़तीया और ... चक्रधर समारोह कबड्डी प्रतियोगिता का समापन...पुरुष वर्ग में खरसिया जनपद व महिला में जिंदल विजेता..संग... राज्यपाल श्री रमेन डेका 16 सितंबर को चक्रधर समारोह के समापन में होंगे शामिल चक्रधर नगर पुलिस की संवेदनशीलता: मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को परिजनों से मिलाया "नाईज पॉल्यूशन” को लेकर शासन के सख्त निर्देश, नियमों के पालन नहीं करने पर डीजे संचालक और वाहन मालिक ...