Uncategorized

विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण को संरक्षित रखने लिया गया संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवस अवसर पर स्वामी आत्मानंद शासकीय नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल में पौधारोपण के कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक प्रकाश नायक…

रोपे गए पौधों और पर्यावरण को संरक्षित रखने का लिया संकल्प..

रायगढ़। आज विश्व पर्यावरण दिवस अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में स्वामी आत्मानंद शासकीय नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल परिसर में पौधारोपण के कार्यक्रम में विधायक प्रकाश नायक शामिल होकर वन विभाग स्कूल प्राचार्य गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वृहद पौधारोपण किया तथा रोपे गए पौधों और पर्यावरण को संरक्षित रखने का संकल्प लिया।

इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी। इसे 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया गया था। 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया, आज विश्व पर्यावरण दिवस अवसर पर इस कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण के पश्चात तनाव मुक्त जीनव जीने के उपाय भी बताए। रोपे गए पौधे तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। साथ ही पृथ्वी को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया गया और हरियाली बढ़ा कर पृथ्वी से प्रदूषण कम करने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक रायगढ़ के वन मंडल अधिकारी स्टायलो मंडवी, नगर निगम रायगढ़ के महापौर श्रीमती जानकी काटजू, जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल,एवं स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रचार्या, तथा जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में जिले के गणमान्य नागरिक एवं भारी संख्या में उपस्थित रहे।।

Latest news
होली त्यौहार को लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अलर्ट मोड पर , इमरजेंसी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध अंशकालीन व्याख्याता के लिए 27 मार्च तक मंगाए गए आवेदन विधायक निवास में होली मिलन समारोह का आयोजन 14 मार्च होली पर्व पर शुष्क दिवस घोषित सपनाई नहर से पानी छोड़ने जल संसाधन विभाग को कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश,मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर जा... कलेक्टर कार्तिकेया गोयल की अध्यक्षता में डीएमएफ शासी परिषद की हुई बैठक,वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु सेक...  जामगांव रेल्वे ट्रैक पर मिले युवक के शव मामले में अवैध संबंध के कारण हत्या का खुलासा, साथी ड्रायवर ... रायगढ़ पुलिस की म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले इंटर स्टेट गैंग पर बड़ी कार्यवाही,पश्चिम बंगाल में रे... अवैध शराब पर कार्यवाही: चक्रधरनगर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई अवैध शराब के खिलाफ तीन गिरफ्तार, 52 ली... हर्बल गुलाल विक्रय कर स्व-सहायता समूह की महिलाएं हो रही आर्थिक रूप से सशक्त,एडीएम सुश्री संतन देवी ज...