Uncategorized

आज की हमारी पीढ़ी देश के लिए वीर शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के योगदान को हमेशा याद करेगी-कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल

आज की हमारी पीढ़ी देश के लिए वीर शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के योगदान को हमेशा याद करेगी-कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल

बच्चों को देशसेवा के लिए जागरूक करने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की जयंती को दिया उत्सव का रूप-श्रीमती आशा त्रिपाठी

वीर शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी जयंती पर आयोजित हुआ चित्रकला उत्सव

चित्रकला उत्सव में बड़ी संख्या में बच्चे हुए शामिल, मैराथन दौड़ का भी हुआ आयोजन

रायगढ़, 20 मई 2024/ वीर शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी जयंती उत्सव आज मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में स्थापित उनकी प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित कर मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ। यह दौड़ शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम से शुरू होकर कमला नेहरू पार्क में समाप्त हुई। जहां एनसीसी, एनएसस के छात्र, पूर्व सैनिक, संगठन के सदस्य, परिवार जन एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए। साथ ही कमला नेहरू पार्क में बच्चों के लिए देशभक्ति थीम पर चित्रकला उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 380 से अधिक बच्चे शामिल हुए। चित्रकला उत्सव के समापन पश्चात बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने कहा कि वीर शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की शहादत को रायगढ़ सहित पूरे देशवासी याद रखेंगे। उनकी बहादुरी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज की हमारी पीढ़ी देश के लिए उनके योगदान को हमेशा याद करेगी। उन्होंने कहा कि वो आज हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन उनके कार्य उनकी स्मृति हमारे लिए प्रेरणा के रूप में हमेशा मौजूद रहेगी। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आपको अपने जिंदगी में अभी लम्बा सफर तय करना है, उनकी बहादुरी को अपना प्रेरणा स्त्रोत बनाकर अपने लक्ष्य को निर्धारित करें। हर क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ देकर देशसेवा में अपना योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने बच्चों से कहा कि पूरी लगन और मेहनत के साथ लक्ष्य के लिए प्रयासरत रहे और देश के प्रति समर्पित रहे।
कर्नल राजेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वीर शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी एक ऐसे वीर योद्धा थे जिनकी बहादुरी को पूरा देश याद रखेगा। कुछ ही इंसान ऐसे होते है जो कम समय में लोगों के दिलों में राज करते है, उनमें से एक व्यक्ति है वीर शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी। हमें गर्व है कि शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी रायगढ़ की धरती पर पैदा हुए। हर रायगढ़ वासियों को वीर शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी और उनके परिवार पर गर्व है।
शहीद कर्नल त्रिपाठी की माताजी श्रीमती आशा त्रिपाठी ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी बच्चों उनके अभिभावकों और शहर के गणमान्य नागरिकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शहीद विप्लव त्रिपाठी आप सबके अपने थे। उनकी जयंती पर यह आयोजन सिर्फ उनके विचारों और योगदानों के स्मरण का अवसर नहीं है। बल्कि इसका उद्देश्य है कि लोग सैन्य सेवाओं के बारे में भी जागरूक हों। उन्होंने बताया कि शहीद कर्नल त्रिपाठी शहर के पहले सैन्य अफसर हैं जिन्होंने नेशनल डिफेंस अकादमी में प्रवेश लिया। जिसने शहर और आस-पास के दूसरे बच्चों को भी प्रेरित किया। श्रीमती त्रिपाठी ने नन्हें बच्चों द्वारा कैनवास में अपने कल्पनाओं से उकेरी तस्वीरों की सराहना करते हुए कहा कि इन चित्रों से बच्चों की रचनात्मकता के साथ उनके देशप्रेम की भावना बहुत ही सुंदर तरीके से झलक रही है। कार्यक्रम को श्री राजेश पटनायक ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के पिता श्री सुभाष त्रिपाठी, माता श्रीमती आशा त्रिपाठी, कोसा बटालियन से कर्नल एस.पटनायक, कर्नल राजेंदर सिंह, शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट के श्री राजेश पटनायक, श्री शैलेष गुरू, श्री रामचंद्र शर्मा, श्रीमती शीला तिवारी, कर्नल सैन्य अधिकारी, श्री युवराज सिंह आजाद, श्री अभिषेक उपाध्याय, एसडीएम श्री प्रवीण तिवारी, तहसीलदार श्री लोमस मिरी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Latest news
होली त्यौहार को लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अलर्ट मोड पर , इमरजेंसी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध अंशकालीन व्याख्याता के लिए 27 मार्च तक मंगाए गए आवेदन विधायक निवास में होली मिलन समारोह का आयोजन 14 मार्च होली पर्व पर शुष्क दिवस घोषित सपनाई नहर से पानी छोड़ने जल संसाधन विभाग को कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश,मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर जा... कलेक्टर कार्तिकेया गोयल की अध्यक्षता में डीएमएफ शासी परिषद की हुई बैठक,वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु सेक...  जामगांव रेल्वे ट्रैक पर मिले युवक के शव मामले में अवैध संबंध के कारण हत्या का खुलासा, साथी ड्रायवर ... रायगढ़ पुलिस की म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले इंटर स्टेट गैंग पर बड़ी कार्यवाही,पश्चिम बंगाल में रे... अवैध शराब पर कार्यवाही: चक्रधरनगर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई अवैध शराब के खिलाफ तीन गिरफ्तार, 52 ली... हर्बल गुलाल विक्रय कर स्व-सहायता समूह की महिलाएं हो रही आर्थिक रूप से सशक्त,एडीएम सुश्री संतन देवी ज...