39वें चक्रधर समारोह

चक्रधर समारोह में आज – जबलपुर की सुश्री अनुष्का सोनी द्वारा सुरीली सितार वादन की दी गई मनमोहक प्रस्तुति…रायपुर की सुश्री रीति लाल ने अमीर खुसरो के प्रसिद्ध गीत मोसे नैना मिलाई के पर दी कत्थक की मनमोहक प्रस्तुति…

रायपुर की सुश्री रीति लाल ने अमीर खुसरो के प्रसिद्ध गीत मोसे नैना मिलाई के पर दी कत्थक की मनमोहक प्रस्तुति

रायगढ़/ 39वे चक्रधर समारोह के पांचवे दिन आज रायपुर की सुश्री रीति लाल ने अमीर खुसरो के प्रसिद्ध मोसे नैना मिलाई के गीत पर नृत्य और भाव की बहुत ही सुंदर और सुमधुर कत्थक की प्रस्तुति दी जिसने लोगो का मन मोह लिया। छाप तिलक सब छीनी रे तोसे नैना मिलाई के गीत के स्वर अनिलभान भट्टाचार्य और कंपोजिशन अनुरेखा घोष कोलकाता द्वारा दिया गया है। सुश्री रितीलाल को अनेक राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय पुरुस्कार से नवाजा जा चुका है। सुश्री रीति लाल श्री तरुण शर्मा की शिष्या है।

जबलपुर की सुश्री अनुष्का सोनी द्वारा सुरीली सितार वादन की दी गई मनमोहक प्रस्तुति

रायगढ़। 11 सितंबर। राजा चक्रधर समारोह की सांगीतिक यात्रा के पांचवे दिन आज कला प्रदर्शन के प्रथम चक्र समाप्ति के बाद द्वितीय चक्र में जबलपुर के सेनिया घराने से संबद्ध सुश्री अनुष्का सोनी द्वारा सुरीली सितार वादन की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। सुश्री अनुष्का सोनी चौथे पीढ़ी की विख्यात प्रतिष्ठित सितार वादिका है। सुश्री अनुष्का सोनी बाल्यावस्था से ही सांगीतिक शिक्षा अपने दादा श्री रूप कुमार सोनी और पिता से तालीम प्राप्त कर रही है। श्री रूप कुमार सोनी अंतर्राष्ट्रीय सीतार वादक है साथ ही प्रसिद्ध बासुरी वादक भी है। सुश्री अनुष्का सोनी ने राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ग्वालियर में प्रथम स्थान, संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित कला उत्सव में प्रथम स्थान, भारत संस्कृति उत्सव में प्रथम स्थान सहित अनेक पुरुस्कार और सम्मान प्राप्त किए है।

Latest news
सुशासन तिहार: प्रभारी सचिव रजत कुमार ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण को लेकर की समीक्षा,समाधान पेटी मे... एक ऐसा हनुमान जी का मंदिर जहां बाली और सुग्रीव जी की भी होती है पूजा सुशासन तिहार कमिश्नर क्षत्रिय ने ऑनलाइन आवेदन एंट्री समय सीमा पर पूर्ण करने के दिए निर्देश, शिविर के... रायगढ़ साइबर सेल की बड़ी सफलता: दो माह में 101 गुम/चोरी मोबाइल किए रिकवर, रिकवर मोबाइल की कीमत करीब ... ग्राम रूपुंगा में महिला की उसके पति ने गला घोंटकर की थी हत्या, धरमजयगढ़ पुलिस ने किया हत्या का पर्दा... किराया जमा नहीं करने वाले बड़े बकायादार एसबीआई एटीएम सहित 10 दुकान सील, लगातार की जा रही कार्यवाही..... रायगढ़ में 169 पटवारियों का हुआ एक साथ ट्रांसफर,कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर सभी अनुभ... डीईओ ने ली सभी संकुलों की विभागीय समीक्षा बैठक,अपार आईडी जनरेट कार्य में प्रगति लाने एवं ऑनलाइन अवका... रायगढ़ में पीडब्ल्यूडी के सड़कों के प्रोजेक्ट्स और अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे प्रम... आयत डांस एकेडमी की छात्रा रूही शर्मा हुई अंतरराष्ट्रीय कत्थक सम्मान से सम्मानित,अखिल नटराजम अंतर सां...