आरोपी गिरफ्तार

खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई: घर में घुसकर महिला से छेड़खानी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

14 सिंतबर, रायगढ़ ।खरसिया पुलिस ने एक बार फिर तत्परता दिखाते हुए घर में घुसकर महिला से छेड़खानी करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है। इस कार्रवाई ने इलाके में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस की प्रतिबद्धता को मजबूत किया है।

घटना का विवरण : पीड़ित महिला ने कल खरसिया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि दोपहर में जब वह घर पर अकेली थीं और घर का दरवाजा अंदर से बंद नहीं था, तभी विनोद राठिया और ओमकार डनसेना घर में घुस आए। दोनों ने कमरे में आकर महिला से अशोभनीय बातें की और उनकी बेइज्जती करने की नीयत से उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। महिला के जोर से चिल्लाने पर दोनों वहां से भाग गए। घटना के बाद महिला ने अपने पति को फोन करके घर बुलाया और पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद वे थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई : महिला की शिकायत के आधार पर महिला प्रधान आरक्षक सरोजनी राठौर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ अप.क्र. 551/2024 भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 75(1)(ii), 76, और 331(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। टीआई कुमार गौरव साहू ने अपनी टीम के साथ तत्परता दिखाते हुए आरोपियों विनोद राठिया (27 वर्ष) और ओमकार डनसेना (20 वर्ष) के घरों पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लिया। पुलिस ने इन आरोपियों को छेड़खानी के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।

Latest news
उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए 30 सितम्बर तक मंगाए गए आवेदन प्लेसमेंट कैम्प 23 सितम्बर को, 117 रिक्त पदों पर होगी भर्ती मुख्यालय में नहीं रहने पर दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस जारी आयुष स्वास्थ्य मेला में 644 मरीजों का नि:शुल्क इलाज...आयुर्वेद जड़ी बूटियों का प्रदर्शन, काढ़ा वितरण चक्रधरनगर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय पेश कर भेजा जेल कांटाहरदी में आयोजित हुआ जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर पूर्वांचल की गौरव ,एमबीबीएस में स्तुति का चयन छेड़खानी की शिकायत पर कोतरारोड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को भेजा जेल अग्र जोड़ों के स्वर्ण जयंती उत्सव के साथ होगा महाराजा अग्रसेन जयंती का आगाज...प्रथम दिन अग्रसेन क्रि... चक्रधरनगर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी में शामिल आरोपी को बाइक पर शराब तस्करी करते पकड़ा, आरोपी से 11 ल...