पशु संगणना

21वीं पशु संगणना हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न…जिले में 96 प्रगणक एवं 24 सुपरवाईजर किए गए नियुक्त

रायगढ़, 18 सितम्बर 2024/ 21 वीं पशु संगणना हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ.धरमदास झारिया की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट के सृजन सभाकक्ष में आयोजित हुई। प्रशिक्षण में बिलासपुर संभाग के मास्टर टे्रनर डॉ.एच.के.सोनी, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, कोरबा के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
पशुधन विकास विभाग द्वारा प्रत्येक 5 वर्षो में पशुओं की गणना का कार्य किया जाता है। जिसकी शुरूआत वर्ष 1919 से की गई थी। विगत संगणना कार्य की भांति इस वर्ष भी गणना कार्य ऑनलाईन मोड में किया जाएगा। इस कार्य के लिए जिले में 96 प्रगणक एवं 24 सुपरवाईजर नियुक्त किए गए है। मास्टर टे्रनर के द्वारा प्रशिक्षण में संगणना संबंधी समस्त प्रपत्रों, परिभाषाओं और मोबाइल ऐप में संपादित किए जाने वाले समस्त कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई।
उप संचालक डॉ.झारिया ने बताया सभी प्रगणक व सुपरवाईजर के आईडी-पासवर्ड तैयार कर दिए गए है। सभी को मोबाइल ऐप में अभ्यास करने हेतु निर्देश दिए गए है। पशु संगणना का कार्य सितम्बर से दिसम्बर 2024 के बीच किया जाएगा। जिसमें प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर संगणना कार्य संपादित किया जाएगा। संगणना कार्य के बाद भारत शासन द्वारा जिले का डाटा जारी किया जाएगा जो जिले एवं राज्य में पशुधन नीतियों के निर्धारण हेतु आवश्यक होता है। उप संचालक द्वारा सभी प्रगणकों एवं सुपरवाईजरों को निर्देशित किया कि पशु संगणना के डाटा सटीक एवं सही भरे जाए क्योंकि इसी डाटा के आधार पर पशुओं के टीकाकरण, उपचार, प्रजनन इत्यादि की नीतियां एवं भविष्य की योजनाएं निर्धारित की जाती है। उन्होंने सभी पशुपालकों एवं जनसामान्य से विभागीय पशु प्रगणक को आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु आग्रह किया है।

Latest news
उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए 30 सितम्बर तक मंगाए गए आवेदन प्लेसमेंट कैम्प 23 सितम्बर को, 117 रिक्त पदों पर होगी भर्ती मुख्यालय में नहीं रहने पर दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस जारी आयुष स्वास्थ्य मेला में 644 मरीजों का नि:शुल्क इलाज...आयुर्वेद जड़ी बूटियों का प्रदर्शन, काढ़ा वितरण चक्रधरनगर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय पेश कर भेजा जेल कांटाहरदी में आयोजित हुआ जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर पूर्वांचल की गौरव ,एमबीबीएस में स्तुति का चयन छेड़खानी की शिकायत पर कोतरारोड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को भेजा जेल अग्र जोड़ों के स्वर्ण जयंती उत्सव के साथ होगा महाराजा अग्रसेन जयंती का आगाज...प्रथम दिन अग्रसेन क्रि... चक्रधरनगर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी में शामिल आरोपी को बाइक पर शराब तस्करी करते पकड़ा, आरोपी से 11 ल...