धान खरीदी

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने धान खरीदी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण…पहले दिन दो केंद्रों में हुई खरीदी, 3 किसानों ने बेचा 328 क्विंटल धान…

किसानों के सहूलियत को ध्यान में रखकर जरूरी सुविधाए सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा से निगरानी के दिए निर्देश

रायगढ़, 14 नवंबर 2024/छत्तीसगढ़ में 14 नवंबर से पूरे प्रदेश में धान खरीदी महा अभियान की शुरुआत हो चुकी है। धान खरीदी एवं आवश्यक सुविधाओं का जायजा लेने आज कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने जिले के धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर उपार्जन केन्द्रों में धान विक्रय करने वाले किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखकर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव उपस्थित रहे। आज पहले दिन जिले के दो उपार्जन केंद्रों धरमजयगढ़ के कापू और लैलूंगा के लिबरा केंद्र में धान खरीदी की शुरुआत हुई। पहले दिन किसानों से 328 क्विंटल धान खरीदा गया।
वहीं कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल कृषि उपज मंडी पुसौर, धान खरीदी केंद्र कोडपाली के निरीक्षण में पहुंचे। यहां उन्होंने धान उपार्जन केंद्रों में धान बेचने आने वाले किसानों की संख्या एवं धान की आवक स्टॉक की जानकारी ली। उन्होंने समिति प्रबंधक को निर्देशित किया कि मॉइश्चर मीटर से धान की नमी जांच के पश्चात ही धान की खरीदी की जाए। उन्होंने धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा हेतु स्थल की साफ-सफाई, पेयजल, किसानों के बैठने हेतु छायादार स्थान, त्रुटिरहित धान खरीदी हेतु इलेक्ट्रॉनिक कांटा के सत्यापन आदि का जायजा लिया। साथ ही उपार्जन केंद्रों में कैप कवर, समिति में उपलब्ध बारदाने, कम्प्यूटर सेट, प्रिंटर, इंटरनेट सुविधा सहित अन्य व्यवस्थाएं का भी अवलोकन किया।
कलेक्टर श्री गोयल ने धान खरीदी केंद्र कोड़पाली में पहुंच कर नए पुराने बारदाना सत्यापन, व्यवस्था, प्रबंधक से क्षेत्र में लगाए गए धान किस्म एवं वर्तमान कटाई की स्थिति की जानकारी लेते हुए, धान की आवक की जानकारी ली। उन्होंने समिति प्रबंधक से पर्याप्त बारदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा हेतु फेसिंग के साथ ही किसानों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । इस दौरान टोकन पंजी, रकबा समर्पण पंजी बनाने एवं उनमें इंद्राज के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि इस बार किसान स्वयं टोकन कटवा सकते है। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने निरीक्षण के दौरान धान खरीदी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्र में उपस्थित रहकर धान खरीदी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को धान खरीदी कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दी। उन्होंने धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी की सतत निगरानी रखने तथा अवैध धान की खरीदी पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
पहले दिन दो केंद्रों में 328 क्विंटल हुई खरीदी
पहले दिन पूजा अर्चना कर धान खरीदी को विधिवत शुरुआत हुई। जिले के दो उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की बोहनी हुई। इसमें लैलूंगा के लिबरा में दो किसानों से 276 क्विंटल और धरमजयगढ़ के कापू में एक किसान से 52.40 क्विंटल धान की खरीदी हुई। इस दौरान यहां जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के साथ वहां के किसान भी मौजूद रहे।

Latest news
होली त्यौहार को लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अलर्ट मोड पर , इमरजेंसी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध अंशकालीन व्याख्याता के लिए 27 मार्च तक मंगाए गए आवेदन विधायक निवास में होली मिलन समारोह का आयोजन 14 मार्च होली पर्व पर शुष्क दिवस घोषित सपनाई नहर से पानी छोड़ने जल संसाधन विभाग को कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश,मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर जा... कलेक्टर कार्तिकेया गोयल की अध्यक्षता में डीएमएफ शासी परिषद की हुई बैठक,वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु सेक...  जामगांव रेल्वे ट्रैक पर मिले युवक के शव मामले में अवैध संबंध के कारण हत्या का खुलासा, साथी ड्रायवर ... रायगढ़ पुलिस की म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले इंटर स्टेट गैंग पर बड़ी कार्यवाही,पश्चिम बंगाल में रे... अवैध शराब पर कार्यवाही: चक्रधरनगर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई अवैध शराब के खिलाफ तीन गिरफ्तार, 52 ली... हर्बल गुलाल विक्रय कर स्व-सहायता समूह की महिलाएं हो रही आर्थिक रूप से सशक्त,एडीएम सुश्री संतन देवी ज...