सायबर जागरुकता पखवाड़ा

साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा: डीएसपी अभिनव उपाध्याय ने उत्तम मेमोरियल कॉलेज में छात्रों को दी गई साइबर अपराधों से बचने की जानकारी

18 अक्टूबर, रायगढ़ । साइबर जन जागरूकता पखवाड़े के तहत आज सुबह उत्तम मेमोरियल कॉलेज में डीएसपी (साइबर सेल) श्री अभिनव उपाध्याय द्वारा छात्रों को विभिन्न साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी गई। छात्रों को महत्वपूर्ण साइबर सुरक्षा उपायों पर विस्तार से बताया गया, उन्होंने साइबर क्राइम के चलित इन बिंदुओं पर महत्वपूर्ण टिप्स दिए-

  1. टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) का महत्व: छात्रों को अपने सभी ऑनलाइन खातों पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) का उपयोग करने की सलाह दी गई, ताकि हैकिंग की संभावना कम हो।
  2. प्रोफाइल की प्राइवेसी ऑन रखना: सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्राइवेसी सेटिंग्स को हमेशा निजी रखें, ताकि केवल विश्वसनीय लोग ही आपकी जानकारी देख सकें।
  3. अनजान लोगों से सोशल मीडिया पर मित्रता के खतरे: अनजान लोगों से दोस्ती करने के खतरों पर विशेष जोर दिया गया, ताकि फ़िशिंग और पहचान चुराने जैसे अपराधों से बचा जा सके।
  4. सेक्सटॉर्शन से बचाव: छात्रों को सेक्सटॉर्शन के मामलों में सावधान रहने और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस या साइबर सेल से संपर्क करने की सलाह दी गई।
  5. शेयर मार्केट और ट्रेडिंग फ्रॉड: ऑनलाइन निवेश और ट्रेडिंग से जुड़े धोखाधड़ी के मामलों को लेकर जागरूक किया गया, और निवेश से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल करने की सलाह दी गई।
  6. संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करना: छात्रों को किसी भी अज्ञात या संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने के लिए सतर्क किया गया, ताकि मैलवेयर और वायरस से बचा जा सके।
  7. मजबूत पासवर्ड का उपयोग: छात्रों को अपने सभी ऑनलाइन खातों के लिए मजबूत और अनोखे पासवर्ड का उपयोग करने की सलाह दी गई, ताकि अकाउंट को सुरक्षित रखा जा सके। कार्यक्रम के अंत में डीएसपी श्री अभिनव उपाध्याय ने सभी छात्रों को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन, साइबर सेल की टीम और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे।
Latest news
जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र महत्वपूर्ण दस्तावेज, तय प्रक्रिया का लाभ लेकर बनवा सकते हैं सर्टिफिकेट...सिर... कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल व पुलिस अधीक्षक  दिव्यांग पटेल ने लॉ एण्ड आर्डर को लेकर ली समीक्षा बैठक...स... मूर्ति विसर्जन के बाद की गई तालाबों की सफाई....विजयपुर एवं तुरकुमुड़ा तालाब सफाई के लिए चलाया गया अभ... कलेक्टर गोयल ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक...राजस्व से जुड़े कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करना हम... नशा मुक्ति अभियान: ग्राम कलमी में पुलिस ने वाहन चालकों को शराब के दुष्प्रभावों और यातायात सुरक्षा पर... साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा: डीएसपी अभिनव उपाध्याय ने उत्तम मेमोरियल कॉलेज में छात्रों को दी गई साइबर ... सुपर एक्सल और एच एफ डीलक्स मोटर साइकिल में जबरदस्त टक्कर , दोनों चालक बुरी तरह घायल तीन साल की मासूम भटकी, चक्रधरनगर डॉयल 112 ने तत्परता से सकुशल बच्ची को परिजनों तक पहुंचाया साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा: कुसमुरा D.Ed कॉलेज और विद्यालय में छात्रों को दी गई साइबर सुरक्षा की महत्... थाना चक्रधरनगर पुलिस ने अवैध शराब परिवहन में लिप्त दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार...आरोपियों से 12.5...