Uncategorized

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वित्त मंत्री ओपी ने कहा स्त्री के समान कोई और रत्न नही

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वित्त मंत्री ओपी ने कहा स्त्री के समान कोई और रत्न नही

ओपी ने महाशिव रात्रि पर्व पर क्षेत्र वासियों सहित प्रदेश वासियों को बधाई दी

रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महा शिवरात्रि के पावन पर्व को सभी के जीवन के लिए उल्लेखनीय बताते हुए क्षेत्र वासियों सहित प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सृष्टि में देवो के देव महादेव से ओपी चौधरी ने जारी संदेश मे प्रदेश वासियों के लिए आध्यात्मिक शक्ति का वरदान मांगते हुए सुख-शांति – समृद्धि व खुशहाली की कामना की है। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भी विधायक एवम वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा स्त्री के समान कोई दूसरा रत्न नही है। सोशल मीडिया मे जारी संदेश मे वित्त मंत्री ने उन्होंने कहा भारत की पुण्य भूमि पर अनंतकाल से नारी को आदि शक्ति का स्वरूप माना गया है। नारीशक्ति का सम्मान करते हुए उन्हें सशक्त बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव सरकार द्वारा महिलाओ को सशक्त बनाने की दिशा में “महतारी वंदन योजना” योजना शुरू की गई है। छत्तीसगढ़ सरकार नारीशक्ति को सशक्त करने की दिशा में निरंतर समर्पित रहेगी। आज का दिन नारीशक्ति को सशक्त करने हेतु संकल्प लेने का दिन है। मोदी जी द्वारा एल पी जी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपए की छूट देकर नारी शक्ति को अभूत पूर्व सौगात दी है। महिलाओ के जीवन को सुगम बनाने की दिशा मे मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को उल्लेखनीय बताते हुए वित्त मंत्री श्री चौधरी ने इस निर्णय को स्वागतेय बताया। श्री चौधरी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर देश सहित छत्तीशगढ़ के विकास हेतु योगदान देने वाली समस्त साहस व शौर्य की प्रतिमूर्ति नारी शक्ति का कोटि-कोटि वंदन अभिनंदन भी किया। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में नारी हर क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों से राष्ट्र को गौरांवित कर रही हैं।

Latest news
होली त्यौहार को लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अलर्ट मोड पर , इमरजेंसी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध अंशकालीन व्याख्याता के लिए 27 मार्च तक मंगाए गए आवेदन विधायक निवास में होली मिलन समारोह का आयोजन 14 मार्च होली पर्व पर शुष्क दिवस घोषित सपनाई नहर से पानी छोड़ने जल संसाधन विभाग को कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश,मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर जा... कलेक्टर कार्तिकेया गोयल की अध्यक्षता में डीएमएफ शासी परिषद की हुई बैठक,वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु सेक...  जामगांव रेल्वे ट्रैक पर मिले युवक के शव मामले में अवैध संबंध के कारण हत्या का खुलासा, साथी ड्रायवर ... रायगढ़ पुलिस की म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले इंटर स्टेट गैंग पर बड़ी कार्यवाही,पश्चिम बंगाल में रे... अवैध शराब पर कार्यवाही: चक्रधरनगर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई अवैध शराब के खिलाफ तीन गिरफ्तार, 52 ली... हर्बल गुलाल विक्रय कर स्व-सहायता समूह की महिलाएं हो रही आर्थिक रूप से सशक्त,एडीएम सुश्री संतन देवी ज...