सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

कल होगी ब्रिलियंट सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता….संस्कार स्कूल में शामिल होंगे हजारों विद्यार्थी…50 हजार रुपए के इनाम


रायगढ़। जिले में शैक्षणिक जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले संस्कार पब्लिक स्कूल द्वारा ब्रिलियंट सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है।
संस्था के मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने बताया कि इस वर्ष भी संस्कार पब्लिक स्कूल के द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता करवाई जा रही है, जिसमें 50 हजार के करीब का इनाम संस्थान द्वारा रखा गया है। कार्यक्रम के संयोजक रामचंद्र शर्मा, श्रीमती रश्मि शर्मा ने बताया कि इस बार प्रतियोगिता 15 दिसंबर को प्रात: 10 से 12 बजे दोपहर में आयोजित होगी। जिसके लिए परीक्षा राशि मात्र 20 रूपए रखी है। इसका आयोजन संस्कार पब्लिक स्कूल के कैंपस में ही किया जाएगा।
मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने बताया कि दोनों ही वर्गों में जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार 5 हजार रूपए, द्वितीय पुरस्कार 3 हजार रूपए, तृतीय पुरस्कार 15 सौ रूपए दिए जाने के साथ-साथ भाग लेने वाले सभी स्कूल के प्रथम, द्वितीय, तृतीय को विशेष पुरस्कार तथा जिला स्तर पर चौथे से दसवें स्थान प्राप्त करने वाले को सांत्वना पुरस्कार दिया जायेगा। परीक्षा देने के इच्छुक विद्यार्थी सुबह 9.30 बजे स्कूल कैंपस में पहुंचकर रसीद कटवा सकते हैं।
2 वर्गों में है प्रतियोगिता
संस्था के मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का रोमांच बढाने के दृष्टिकोण से दो वर्गों में परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी यह प्रतियोगिता कक्षा पांचवीं से आठवीं (जूनियर वर्ग), कक्षा नवमी से बारहवी (सीनियर वर्ग) रखा गया है। चूंकि राज्य में पीएससी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं होती रहती है, जिसकी तैयारी हेतु सामान्य ज्ञान आधारित प्रश्न ही पूछे जाएंगे।

Latest news
धर्मजयगढ़, घरघोड़ा ,लैलूंगा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए वित्तमंत्री ओपी चौधरी साइबर ठगी में इस्तेमाल म्यूल खातों का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर दिया सुरक्षा और शांति का संदेश निर्वाचन की सभी तैयारियों को दें अंतिम रूप -कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल...कलेक्टर श्री गोयल ने अधिकारिय... बर्ड फ्लू नियंत्रण निर्देशों का उल्लंघन करने वाले 8 होटलों पर कार्यवाही ,65 हजार रुपए का जुर्माना ..... भाजपा के पक्ष में सघन जन संपर्क करने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रोड शो में होंगे शामिल कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ता हुए रिचार्ज...एक चाय वाला प्रधान मंत्री दूसरा रायगढ़ का महापौर प्र... ना गाड़ी खरीदूँगा, ना जमीन, ना सोना चांदी और ना ही कोई और संपत्ति - लीलाधर बानू खूंटे....अच्छे लोग र... त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2025...जिला पंचायत सदस्य के लिए 81 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र कि... त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में रायगढ़ जनपद पंचायत सदस्य सीट से भाजपा की बोहनी ...क्षेत्र क्रमांक 8 से ...