मुख्य मंत्री का रोड शो

भाजपा के पक्ष में सघन जन संपर्क करने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रोड शो में होंगे शामिल

रायगढ़। भाजपा के पक्ष में प्रचार करने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार अपराह्न 1.30 बजे से शक्ति गुड़ी चौक से प्रारंभ होने वाले रोड शो में शामिल होंगे। शहर के मुख्य मार्ग से निकलने वाले इस रोड शो में छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री माननीय विष्णु देव साय वित्त मंत्री एवं विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी,सांसद राधेश्याम राठिया,राज्य सभा सांसद देवेंद्र प्रताप के साथ भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान मौजूद रहेंगे। शक्ति गुड़ी चौक से अपराह्न 1.30 बजे शुरू होने वाला रोड शो घड़ी चौक, हंडी चौक, सिटी कोतवाली,हटरी चौक, गद्दी चौक, सुभाष चौक,नगर निगम, ओवर ब्रिज,के बाजू से रामनिवास चौक, संजीवनी परिसर से गोपी टॉकीज होते हुए शहीद चौक में खत्म होगा।
रोड शो में मौजूद सूबे के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 48 वार्डो के पार्षद प्रत्याशियों सहित भाजपा के महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। रोड शो वार्ड नंबर 14,15,16 से शुरू होकर वार्ड नंबर 17 से गुजरता हुआ वार्ड नंबर 19,20 में खत्म होगा। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया है जगह जगह स्वागत द्वार बनाए गए है। एक दिन पहले हुए कार्यकर्ता सम्मेलन के आयोजन एवं रोड शो में मुख्यमंत्री के आगमन से कार्यकर्ता रिचार्ज हो गए है उत्साहित कार्यकर्ता एक जुट होकर निगम चुनाव में बड़ी जीत का कर रहे है और पूरा माहौल भाजपा मय हो गया है

Latest news
धर्मजयगढ़, घरघोड़ा ,लैलूंगा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए वित्तमंत्री ओपी चौधरी साइबर ठगी में इस्तेमाल म्यूल खातों का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर दिया सुरक्षा और शांति का संदेश निर्वाचन की सभी तैयारियों को दें अंतिम रूप -कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल...कलेक्टर श्री गोयल ने अधिकारिय... बर्ड फ्लू नियंत्रण निर्देशों का उल्लंघन करने वाले 8 होटलों पर कार्यवाही ,65 हजार रुपए का जुर्माना ..... भाजपा के पक्ष में सघन जन संपर्क करने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रोड शो में होंगे शामिल कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ता हुए रिचार्ज...एक चाय वाला प्रधान मंत्री दूसरा रायगढ़ का महापौर प्र... ना गाड़ी खरीदूँगा, ना जमीन, ना सोना चांदी और ना ही कोई और संपत्ति - लीलाधर बानू खूंटे....अच्छे लोग र... त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2025...जिला पंचायत सदस्य के लिए 81 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र कि... त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में रायगढ़ जनपद पंचायत सदस्य सीट से भाजपा की बोहनी ...क्षेत्र क्रमांक 8 से ...