Uncategorized

23 वीं राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता हेतु जिले की हॉकी टीम जशपुर रवाना

23 वीं राज्य स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता हेतु जिले की हॉकी टीम जशपुर रवाना

रायगढ़, 11 सितम्बर 2023/ 12 से 15 सितंबर 2023 तक जशपुर में 23 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। जिसमे नेहरू हाकी 15 वर्ष बालक, नेहरू हॉकी 17 वर्ष बालक/बालिका में भाग लेने के लिए 32 बालक व 18 बालिका सहित कुल 48 खिलाडिय़ों का संभागीय दल आज 23 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता हेतु रायगढ़ से जशपुर के लिए रवाना हुआ। जशपुर में हो रहे 23 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता हेतु संभाग स्तरीय नेहरू हॉकी दल को आज जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ श्री बी.बाखला, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा रायगढ़ श्री नरेंद्र चौधरी, एपीसी समग्र शिक्षा रायगढ़ श्री भुवनेश्वर पटेल, प्राचार्य ओपी जिंदल स्कूल श्री आर. के.त्रिवेदी, व्यायाम शिक्षक श्री राजेश यादव ने क्रीड़ा प्रतियोगिता हेतु शुभकामनाएं देते हुए संभाग स्तरीय हॉकी दल को जशपुर के लिए रवाना किया।
उल्लेखनीय है कि उक्त नेहरू हॉकी टूर्नामेंट हेतु संभाग स्तरीय हॉकी दल के 15 से 17 आयु वर्ग में बालक एवं 17 आयु वर्ग में बालिका टीम का प्रतिनिधित्व ओपी जिंदल स्कूल रायगढ़ के ही बालक बालिका कर रहे हैं। राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता हेतु नेहरू दल के साथ श्री जीवन नायक जिला क्रीड़ा अधिकारी रायगढ़ प्रमुख प्रबंधक के रूप में तथा खेल प्रशिक्षक श्री जितेंद्र सिंह मेवाडा व्यायाम शिक्षक ओपी जिंदल स्कूल जशपुर के लिए रवाना हुए।

Latest news
 जामगांव रेल्वे ट्रैक पर मिले युवक के शव मामले में अवैध संबंध के कारण हत्या का खुलासा, साथी ड्रायवर ... रायगढ़ पुलिस की म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले इंटर स्टेट गैंग पर बड़ी कार्यवाही,पश्चिम बंगाल में रे... अवैध शराब पर कार्यवाही: चक्रधरनगर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई अवैध शराब के खिलाफ तीन गिरफ्तार, 52 ली... हर्बल गुलाल विक्रय कर स्व-सहायता समूह की महिलाएं हो रही आर्थिक रूप से सशक्त,एडीएम सुश्री संतन देवी ज... होली से पहले उपद्रवियों पर शिकंजा, जूटमिल पुलिस ने तलवार लहराने वाले युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल होली पर बदमाशों की खैर नहीं, जुटमिल पुलिस ने तीन आदतन अपराधियों को भेजा जेल जिंदल फाउण्डेशन जेपीएल तमनार द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 का आयोजन ,स्त्री पृथ्वी के ह्रदय पर... एसपी - कलेक्टर को जिला क्रिकेट ने दी सीसीपीएल की जानकारी,स्टेट क्रिकेट संघ का गिफ्ट दिया भेंट गर्मी के मौसम में निर्बाध पेयजल आपूर्ति के लिए रखें पर्याप्त व्यवस्था, कलेक्टर गोयल ने अधिकारियों को... रायगढ़ जिले में नवीन महिला थाना का शुभारंभ, महिला सुरक्षा को मिलेगी मजबूती