Uncategorizedरायगढ़

अग्रसेन समारोह में जमकर हंगामा, तोड़ी कुर्सियां, फाड़ डाले फाल सीलिंग, आयुक्त के नोटिस के बाद जमा कराया 4 लाख, कराना होगा मरम्मत

रायगढ़। अग्रसेन समारोह के नाम पर समाज के लोगो ने नगर निगम ऑडिटोरियम में जमकर हंगामा मचाया है। कुर्सियां तोड़ डाली, फाल सीलिंग फाड़ डाले। जानकारी के बाद आयुक्त ने उन्हें भरपाई करने का कहा। जिसके बाद आनन फानन में 4 लाख जमा कराया है। अब उन्हें पूरा मरम्मत कराना होगा। जितना खर्च है वे खुद उठाएंगे।

जानकारी के अनुसार 50 कुर्सियों को तोड़ा गया है। दस जगहों पर फाल सीलिंग भी तोड़ दी गई है। अब नगर निगम ने नुकसान की भरपाई करने के लिए आयोजकों को कहा है।
अग्रसेन सेवा संघ और अग्रसेन जयंती समारोह आयोजन समिति ने नगर निगम के पंजरी प्लांट ऑडिटोरियम को 15 अक्टूबर तक किराए पर लिया है। रोज कई सांस्कृतिक कार्यक्रम यहां हो रहे हैं। बड़ी संख्या में समाज के लोग इसमें शामिल हो रहे हैं, लेकिन गुरुवार को हुई घटना ने आयोजन पर दाग लगा दिया है। इस गुरुवार रात भी ऑडिटोरियम में कार्यक्रम हुए। इस दौरान अग्र समाज के कुछ युवाओं के बीच विवाद होने की खबर है। मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान युवाओं ने वहां करीब 50 कुर्सियों को तोड़ दिया।
25 कुर्सियों को तो उखाड़ दिया गया है जबकि वहां की कुर्सियां फिक्स्ड हैं। इसके साथ ही दस जगहों पर फाल सीलिंग को भी तोड़ दिया गया है। जगह-जगह कुर्सियों और फाल सीलिंग के टुकड़े बिखरे हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही आयुक्त सुनील चंद्रवंशी ने निगम की टीम को ऑडिटोरियम भेजा। वहां आयोजन समिति को तलब कर नुकसान के बारे में पूछा गया। ऑडिटोरियम को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। आयुक्त ने अग्रसेन जयंती समारोह आयोजन समिति पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। नुकसान का आकलन कर राशि की भरपाई करने का आदेश दिया गया है।

Latest news
संगीत सम्राट महाराज चक्रधर सिंह ने शास्त्रीय कला संगीत को दी विश्व में नई पहचान: मुख्यमंत्री  विष्णु... मुख्यमंत्री ने कहा शिक्षा के बिना जीवन अधूरा....मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में प्रयास... छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय अच्छा काम कर रहे हैं – हेमामालिनी छात्रावास अधीक्षक परीक्षा 15 सितम्बर को...जिले में बनाये गये हैं 139 परीक्षा केंद्र छात्रों के लिये ... मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे प्रयास आवासीय विद्यालय का उद्घाटन...जिले में शास.प्रयास आवासीय... चार दिवसीय रामलीला, श्रीराम शोभायात्रा मुख्य आकर्षण...चक्रधरनगर चौक में 37 वें दुर्गोत्सव का होगा भव... ###चक्रधर समारोह 2024###   11 एवं 12 सितम्बर को कुश्ती तथा 13 से 15 सितम्बर को कबड्डी प्रत... पदोन्नति : रायगढ़ के तीन सहायक उप निरीक्षकों की पदोन्नति, पुलिस अधीक्षक ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं कुटुंब प्रबोधन गतिविधि के तत्वाधान में नंद बाग में कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतरी के लिए बनाएं कार्ययोजना-वित्त मंत्री  ओ.पी.चौधरी...नाईट शिफ्ट में कार्...