चक्रधर समारोह

###चक्रधर समारोह 2024###   11 एवं 12 सितम्बर को कुश्ती तथा 13 से 15 सितम्बर को कबड्डी प्रतियोगिता का होगा आयोजन…रायगढ़ के मिट्टी में अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी दिखायेंगे अपना दॉव-पेच….57 से 110 किलोग्राम वजन के पहलवानों के बीच होगा दंगल…

रायगढ़ 6 सितम्बर 2024/ 39वॉ चक्रधर समारोह 2024 के अवसर महिला एवं पुरूषों के अखिल भारतीय एवं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 11 एवं 12 सितम्बर तथा 13 से 15 सितम्बर तक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन रामलीला मैदान, रायगढ़ में होगा।
कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होने के लिये छत्रसाल अखाड़ा नई दिल्ली, रायपुरा कुश्ती एकेडमी (नेवी) हरियाणा, सुशील कुमार कुश्ती एकेडमी हिसार हरियाणा, चौधरी चरण सिंह अखाड़ा मेरठ, कर्नाटका व्यायाम शाला कर्नाटक, मेहर सिंह अखाड़ा रोहतक, मास्टर चांदगीराम अखाड़ा दिल्ली, महाराष्ट्र कुश्ती संघ पुणे एवं गोवा कुश्ती एकेडमी गोवा के महिला एवं पुरूष पहलावानों को आमंत्रण भेजा गया है। सभी एकेडमी एवं अखाड़ा के संचालकों ने अपने श्रेष्ठ महिला एवं पुरूष पहलवानों को भेजने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस प्रतियोगिता के संचालन के लिये अंतराष्ट्रीय रेफरी अजीत मानदीपक चाहर, जशबीर सिंह ढ़ाका एवं महिला रेफरी प्रतिभा दुबे भी उपस्थित रहेंगी।
कुश्ती प्रतियोगिता में जो पहलवान अपना दॉव-पेच दिखायेंगे इनमें 57 से 75 किलोग्राम वजन में उत्तर प्रदेश मेरठ से विशाल तोमर, विनय तोमर, यशकुमार, अर्जुन प्रधान, सतेन्द्र तोमर, निशांत कुमार, भानू, निहाल गुप्ता, वंश, हिमांशू, लक्की, आलोक कुमार शामिल होंगे। इसी तरह 56 से 110 किलो ग्राम वजन में दिल्ली से अनिरूद्ध कुमार, आशीष, विशाल, अतुल, निखिल, सागर, अमित, सुमित, विकास, आशीष, 57 से 110 किलोग्राम वजन में उत्तर प्रदेश से लक्ष्मण यादव, सचिन मिरी, शेर बहादुर, 50 से 110 किलो ग्राम में छत्तीसगढ़ दुर्ग से लक्की यादव, सत्येन्द्र निषाद, सुनील निषाद, शेख फरदीन, संतोषी चंद्राकर, 55 से 110 किलो ग्राम में छत्तीसगढ़ भिलाई से विशाल पांडे, पवन कुमार, शुभांकर यादव, सतपाल यादव, सत्येन्द्र कुमार यादव, सचिन पासवान, विजेन्द्र पाल, मृत्युंजय यादव, अंकित यादव, सत्यम कुमार सिंह, हिमांशू यादव एवं अश्वनी कुमार पांडे, 50 से 80 किलोग्राम वजन में छत्तीसगढ़ धमतरी से कुनाल यादव, मनीष यदु, गिरजा शंकर, अरियन्त भोय, हर्ष चंद्रवंशी, संदीप यदु, यनेश साहू, वेद कुमारी नेताम, लक्ष्मी साहू, लोकेश्वर निषाद एवं कु.मोनिका भोय शामिल है। इसी तरह 55 से 76 किलोग्राम वजन में महिला पहलवानों में शीतल, अंजली, डोली, रेनु, सुची, खुशबू, वाशु, अंजली एवं वर्षा शामिल है।
महिला एवं पुरूष पहलवानों के चार वजन वर्ग में प्रतियोगिता होगी, जिसमें विजेता पहलवानों को नगद पुरस्कार भी प्रदान की जाएगी। इस आयोजन को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ कुश्ती संघ का सहयोग मिल रहा है।
कबड्डी प्रतियोगिता में महिला-पुरूष दिखायेंगे अपना जौहर
चक्रधर समारोह 2024 के अवसर महिला रामलीला मैदान में 13 से 15 सितम्बर तक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें पुरूष एवं महिला दोनों वर्ग शामिल होंगे। पुरूष वर्ग में कुल 13 टीम शामिल है। इनमें विकासखण्ड रायगढ़, पुसौर, खरसिया, घरघोड़ा, तमनार, लैलूंगा, धरमजयगढ़, पुलिस विभाग, होमगार्ड, नगर पालिक निगम, बरमकेला, सारंगढ़ एवं पूर्वाचल कबड्डी दल शामिल है। इसी तरह महिला वर्ग में कुल 14 टीम शामिल होंगी। इनमें विकासखण्ड रायगढ़, पुसौर, खरसिया, घरघोड़ा, तमनार, लैलूंगा, धरमजयगढ़, पुलिस विभाग, होमगार्ड, नगर पालिक निगम, बरमकेला, सारंगढ़, अडानी पावर क.लि. एवं जिंदल पावर तमनार क.लि.शामिल है।

Latest news
होली त्यौहार को लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अलर्ट मोड पर , इमरजेंसी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध अंशकालीन व्याख्याता के लिए 27 मार्च तक मंगाए गए आवेदन विधायक निवास में होली मिलन समारोह का आयोजन 14 मार्च होली पर्व पर शुष्क दिवस घोषित सपनाई नहर से पानी छोड़ने जल संसाधन विभाग को कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश,मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर जा... कलेक्टर कार्तिकेया गोयल की अध्यक्षता में डीएमएफ शासी परिषद की हुई बैठक,वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु सेक...  जामगांव रेल्वे ट्रैक पर मिले युवक के शव मामले में अवैध संबंध के कारण हत्या का खुलासा, साथी ड्रायवर ... रायगढ़ पुलिस की म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले इंटर स्टेट गैंग पर बड़ी कार्यवाही,पश्चिम बंगाल में रे... अवैध शराब पर कार्यवाही: चक्रधरनगर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई अवैध शराब के खिलाफ तीन गिरफ्तार, 52 ली... हर्बल गुलाल विक्रय कर स्व-सहायता समूह की महिलाएं हो रही आर्थिक रूप से सशक्त,एडीएम सुश्री संतन देवी ज...